Explore

Search

September 22, 2026 12:21 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मिल्कीपुर विस उपचुनावः मुस्लिम वोटरों पर भाजपा की पैनी नजर,मंत्री दानिश अंसारी को चुनाव प्रचार के लिए उतारा

अयोध्या।उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट हो गई है।भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।भाजपा ने जीत के लिए सभी जाति वर्गों को साधने की कोशिश की है।चाहे ब्राह्मण हो,चाहे यादव हो या फिर अन्य वर्ग।जाति के हिसाब से सात मंत्री और 40 विधायक उपचुनाव में प्रचार करने के लिए उतर चुके हैं,लेकिन एक ऐसा भी वर्ग है जो बिल्कुल अभी भी साइलेंट है वह है मुस्लिम।मुस्लिम समुदाय के वोट के लिए भी भाजपा ने रणनीति बनाई है। मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी को

उपचुनाव प्रचार में उतारा है।बता दें कि मिल्कीपुर विधानसभा में लगभग 33 हजार मुस्लिम वोटर हैं।

 

मुस्लिम बहुल गांवों में प्रचार करेंगे मंत्री दानिश अंसारी

 

भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि मुस्लिम भी भाजपा के साथ हैं।सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास यह सिर्फ नारा नहीं प्रमाण पत्र है। मुस्लिम बाहुल्य गांव में प्रचार करने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी को लगाया गया है। वह जल्द ही मिल्कीपुर पहुंचेंगे और मुस्लिम बाहुल्य गांव में मुसलमानों के साथ संवाद करेंगे।

 

सीएम योगी ने मिल्कीपुर में की रैली

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मिल्कीपुर की सरजमीं से सपा मुखिया अखिलेश यादव पर चौतरफा हमला किया। सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि मिल्कीपुर के उपचुनाव का संदेश बहुत दूर तक जाएगा और इसे अयोध्या धाम के संदेश में बदलना है।मंच पर सरकार के मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए बनाए गए सातों प्रभारी मंत्री और टिकट को लेकर नाराज 12 नेता भी मंच पर मौजूद रहे।

 

5 फरवरी को होगा मतदान

 

बता दें कि मुस्लिम बहुल कुंदरकी और कटेहरी सीट पर जीत के बाद भाजपा में उत्साह है। भाजपा को लगता है कि अगर सभी वर्गों का साथ मिले तो सपा को आसानी से हराया जा सकता है। मिल्कीपुर में पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को मतगणना होगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर