Explore

Search

November 25, 2026 5:38 pm

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

सड़क हादसे रोकने के लिए आज मानव शृंखला बनाकर दिलाई जाएगी जागरूकता की शपथ

इटावा सड़क सुरक्षा माह और सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आज (गुरुवार 23 जनवरी) मानव शृंखला (Human chain) बनाकर लोगों के साथ छात्र छात्राओं को जागरूकता की शपथ दिलाई जाएगी. मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को सुबह 11:00 बजे डीएम चौराहा पर हुआ।

पांच जनवरी से अगले माह की चार फरवरी तक परिवहन विभाग की तरफ से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. इसके अंतर्गत सोमवार को स्कूली छात्र-छात्राओं और आम जनता के संग मानव शृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई जाएगी. जिससे लोग सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन करें. इससे हादसों को कम किया जा सके.

इटावा के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ प्रशासन) प्रदीप कुमार देशमणि ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह और सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर यह कार्यक्रम गुरुवार को सुबह 11:00 बजे हुआ. यहां एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव से लेकर विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में मानव शृंखला बनाकर लोगों को सड़क हादसे से बचने के लिए जागरूक किया गया. यातायात नियमों से वाहन चलाने के लिए शपथ दिलाई गई. बता दें, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की तरफ से प्रदेश भर में मानव शृंखला बनाकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया है. सभी अधिकारियों के साथ ही अलग-अलग स्कूलों में सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई जाएगी. मुख्य सचिव ने जानकारी दी थी कि इस मानव शृंखला से उत्तर प्रदेश का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सकता है.

उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा माह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. इनमें लोगों को जागरूक करने से लेकर यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चेकिंग अभियान शामिल है. लोगों को यातायात नियमों की जानकारी के लिए पंफलेट बांटे जा रहे हैं. ड्राइवरों को ट्रेनिंग दी जा रही है. शहर भर में पब्लिसिटी वैन चलाकर लोग जागरूक किए जा रहे हैं. सोमवार को इसी क्रम में मानव शृंखला बनाकर लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई जाएगी. आने वाले दिनों में मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा.

डीएम चौराहा के समीप होण्डा एजेन्सी के पास पर कार्यक्रम में उपस्थित समस्त लोगों को मानव श्रृंखला का निर्माण कर सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिये शपथ दिलाई गयी तत्पश्चात अवनीश राय, जिलाधिकारी जनपद इटावा एवं संजय वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद इटावा के निर्देशन में अभिनव रंजन अपर जिलाधिकारी एवं अभयनाथ त्रिपाठी एस.पी. सिटी द्वारा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया अपर जिलाधिकारी द्वारा आम जनमानस को बताया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के हम अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अपने परिवार के प्रति अपने दायित्वों को भी पूरा करते है सड़क पर दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग करना चाहिये तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करना चाहिये एवं यातायात के नियमों का पालन करें, एस.पी.सिटी द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेल्मेट का प्रयोग करे एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, कम उम्र के बच्चे मोटरसाइकिल न चलाये, तेज गति से वाहन न चलाये अपने मन-मतिष्तक पर नियंत्रण रख कर वाहन का संचालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाये तथा साथ ही साथ अन्य समस्त यातायात के नियमों का पालन करने के लिये जागरूक किया गया व वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुये सुरक्षित वाहन संचालन करने की अपील की।सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) द्वारा बताया गया कि “हेल्मेट व सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलाने के क्या-क्या लाभ है एवं सड़क पर यातायात के नियमों का पालन करने से एक ओर जहा हमारी स्वयं की रक्षा होती है वही अप्रत्यक्ष रूप से हम दूसरो की भी रक्षा करते है उदाहरणार्थ यदि हम सड़क पर बायी ओर न चलकर नियम के विपरीत दायी ओर चल रहे है तो दूसरी ओर से आ रहे वाहन एकाएक आपको देखकर वाहन से संतुलन खो बैठोगे जिसमें आप भले सुरक्षित बच जाएं लेकिन औरों के लिये इससे बडी घटना घटित हो सकती है दुर्घटना में कोई भी आपके कारण अपने पिता और माता को खो सकता है जिसका आपको जीवन भर अफसोस रहेगा। उदघाटन समारोह में अवनीश राय, जिलाधिकारी जनपद इटावा एवं संजय वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद इटावा के निर्देशन में अभिनव रंजन अपर जिलाधिकारी एवं श्री अभयनाथ त्रिपाठी एस.पी. सिटी इटावा, परिवहन निगम वाहन चालक/परिचालक एवं परिवहन विभाग के समस्त वरिष्ठ सहायक व कर्मचारियों के साथ ही साथ श्री प्रदीप कुमार देशमणि, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), इटावा वीरेन्द्र नाथ राजभर, यात्री/मालकर अधिकारी, परिवहन विभाग इटावा, अधिशासी अभियन्ता, पी.डब्लू.डी. श्री मनोज कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, सूबेदार सिंह, उपनिरीक्षक यातायात, बी.एस.ए. स्टाफ, श्रीमती सोनिका चन्द्रा, जिला युवा अधिकारी (नेहरू युवा केन्द्र) विभिन्न स्कूलों, एन.एस.एस. स्काउट गाइड, एन.सी.सी. शिक्षा विभाग के छात्र/छात्राये/बच्चे/वालेन्टियर के साथ साथ परिवहन विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। जनपद इटावा के विभिन्न स्थानों से एन.जी.ओ. स्कूलों, संस्थान, एन.एस.एस., एन.सी.सी. स्काउट गाइड के सहयोग से तथा इटावा शहर में स्थित डी.एम. चौराहा से होण्डा एजेन्सी से होते हुये एस.एस.पी. चौराहे के आगे तक मानव श्रृंखला में प्रतिभाग किये गये प्रतिभागियों की संख्या लगभग 4,51,000 (चार लाख इक्यावन हजार) थी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]