Explore

Search

September 16, 2026 6:29 am

लेटेस्ट न्यूज़

26 जनवरी को 52 सेकेंड के लिए थम जाएगी राजधानी, जानें क्या है वजह

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 26 जनवरी को एक साथ राष्ट्रगान होगा।सुबह 10 बजे 52 सेकेंड के लिए पूरी राजधानी थम जायेगी।सभी चौराहों पर एक साथ रेड सिग्नल होगा।इसके लिए 5 मिनट पहले सायरन बजाया जायेगा।इसके लिए हर चौराहे पर पुलिस का एक नोडल अधिकारी भी होगा।

 

राजधानी में होगा राष्ट्रगान का प्रसारण

 

राजधानी लखनऊ में राष्ट्रगान का प्रसारण एलईडी स्क्रीन, पब्लिक अनांउसमेंट सिस्टम और स्मार्ट सिटी क्षेत्र सहित विभिन्न हिस्सों में तैनात आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से किया जाएगा।आयोजन के दौरान सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर एक पुलिस अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य गणतंत्र दिवस पर राजधानी में राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ावा देना है।

 

15 अगस्त 2024 में भी एक साथ राजधानी में बजा था राष्ट्रगान

 

15 अगस्त 2024 में भी राजधानी में राष्ट्रगान बजाया गया था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधान भवन पर तिरंगा फहराने के तुरंत बाद राजधानी में एक साथ राष्ट्रगान बजाया गया था।सुबह 9:15 बजे जन गण मन की गूंज के साथ राजधानी 52 सेकंड के लिए रुक गयी थी।

 

2023 में भी एक साथ राजधानी में बजा था राष्ट्रगान

 

15 अगस्त 2023 को भी राजधानी में एक साथ राष्ट्रगान बजाया गया था। इस दौरान 52 सेकंड के लिए अन्य सभी काम रुक रोक दिए गए थे। राजधानी के सभी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल रेड कर दिए गए थे।ध्वजारोहण के ठीक बाद 19 प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल सुबह 9.45 बजे से 9.47 बजे के बीच दो मिनट के लिए रेड कर दिए गए थे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर