Explore

Search

April 22, 2026 5:38 pm

मौसम का अचानक बदला मिजाज,घने कोहरे के साथ बढ़ी ठिठुरन,बारिश का अलर्ट

लखनऊ।सूबे की राजधानी लखनऊ और अवध क्षेत्र में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।दो दिन अच्छी धूप खिली तो पारे ने उछाल मारी,लेकिन गुरुवार सुबह घना कोहरा और ठंड बढ़ गया,जिससे गलन और ठिठुरन बढ़ गई।वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए।

 

स्कूली जाने वाले बच्चों और आफिस जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई।लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते हुए दिखे।सड़कों पर एक तरह से सन्नाटा छाया रहा।जरूरी कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश के भी आसार हैं।

 

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में पिछले दो दिनों से धूप निकलने से दिन में पारे में उछाल दिखाई दिया।ठंड भी कम हुई है। तराई के इलाकों में कोहरे और ठंड का असर बरकरार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के कुछ जिलों में गुरुवार को बूंदाबांदी के आसार हैं।

 

प्रदेश में तमाम जगहों पर साल 2021 के बाद जनवरी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। 30 डिग्री के साथ वाराणसी सबसे गर्म और सात डिग्री के साथ अयोध्या सबसे ठंडा रहा। गुरुवार को प्रदेश के तराई समेत 48 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गयी है।

 

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गुरुवार को पश्चिमी यूपी के सहारनपुर,शामली,गाजियाबाद, नोएडा आदि में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे पहले बुधवार को यूपी के कुछ तराई इलाकों को छोड़कर ज्यादातर इलाकों में अच्छी धूप निकली।तपिश भरी धूप से दिन के तापमान में उछाल दिखा।

 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं कई इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिलेगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर