Explore

Search

April 20, 2026 2:10 pm

छोटे लोहिया के पदचिन्हों पर चलने का किया गया आवाह्न 

इटावा। प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं दार्शनिक छोटे लोहिया श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी पदाधिकारी के साथ स्वर्गीय मिश्र जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ उनके विचारों एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की गई l विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि श्री मिश्र जी का सपना था कि समाज के हर व्यक्ति को शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा निशुल्क प्राप्त हो, उन्होंने श्री मिश्र के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला l

विचार गोष्ठी को सांसद इटावा जितेंद्र दोहरे ने भी संबोधित कर स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को उनके आदर्श पर चलने का आवाह्न किया l विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, सांसद जितेंद्र दोहरे, जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, अनवार हुसैन, चच्चु शुक्ला, श्री मति लीलावती राजपूत, जिलाध्यक्ष महिला सभा सीमा यादव, वरिष्ठ नेता के के यादव, पं o रतन चौधरी, वृजवीर सिंह यादव लाला, प्रवक्ता /मीडिया प्रभारी विक्की गुप्ता, शहर अध्यक्ष अब्दुल अंसारी , जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी किशन यादव, जिलाध्यक्ष युवजन सभा आदित्य गोविंद, हमीद पहलवान, जिला सचिव राजकुमार यादव, प्रवीन कुशवाह, सीताराम कश्यप, रामबेटी गोयल, शशि यादव, अखिलेश प्रधान, संत प्रकाश आर्य, रामवीर सिंह यादव, रविंद्र यादव, वी के यादव, अमित कठेरिया, जिलाध्यक्ष सा o प्रकोष्ठ राजेंद्र निराला, गौरव यादव, हुकुम सिंह यादव, ब्रजेंद्र यादव, अवनीश आगवान, कुलदीप जाटव, रोहित जाटव, मान सिंह राहुल टेलर, अंकुर यादव, अनुज यादव , मोहित शाक्य आदि पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी शामिल हुए।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर