Explore

Search

September 22, 2026 11:51 pm

लेटेस्ट न्यूज़

करनपुरा कोरियन मोहल्ला में भाजपा प्रथम मण्डल के द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत बस्ती सम्पर्क कार्यक्रम चलाया गया।

बस्ती सम्पर्क कार्यक्रम में भाजपा इटावा प्रथम मण्डल के मण्डल अध्यक्ष विवेक गुप्ता के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।

मण्डल अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी जी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को मलिन बस्ती में निवास करने वाले सभी नागरिकों योजनाओं के बारे में सूचित करना है। जिसके चलते इटावा प्रथम मण्डल के अंतर्गत आने वाले दो सभी दलित बस्ती मलिन बस्ती में इटावा प्रथम मण्डल के कार्यकर्ता निरंतर पहुंचने का प्रयास कर रहे है।

बस्ती सम्पर्क अभियान कार्यक्रम का संचालन मण्डल उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने किया।

बस्ती सम्पर्क अभियान कार्यक्रम में करनपुरा वार्ड सभासद प्रतिनिधि जीत दुबे , भगवत दयाल , बूथ अध्यक्ष शिव चन्द्र तिवारी सहित क्षेत्रीय आम जन उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर