Explore

Search

November 26, 2026 12:54 pm

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

इंडिया गठबंधन नए सिरे से होगा स्थापित,लखनऊ में जुट सकते हैं कई पार्टियों के नेता

लखनऊ।लोकसभा चुनावों के बाद राज्यों के चुनावों में इंडिया गठबंधन के घटक दलों को हार का सामना करना पड़ा है।देश में मुख्य विपक्षी इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की तैयारियां नए सिरे से शुरू होगी।इसके तहत क्षेत्रीय दलों की भूमिका बढ़ाई जाएगी।गठबंधन की शीघ्र ही दिल्ली में बैठक होगी,जिसमें महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी।

 

इंडिया गठबंधन को लेकर समय-समय पर उसके घटक संगठनों के भीतर से ही खिलाफ के स्वर आ रहे हैं।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला,बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव ही गठबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं।गठबंधन के सूत्र बताते हैं कि इन सबके उलट समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन को मजबूत करने की रणनीति बनाई है।सपा ने फॉर्मूला दिया है कि इंडिया गठबंधन में क्षेत्रीय दलों की भूमिका को बढ़ाया जाए।तृणमूल कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी को दिया जाए। सूत्र बताते हैं कि ममता बनर्जी को संयोजक बनाए जाने पर सपा को भी कोई आपत्ति नहीं होगी।

 

इससे पहले राजग में भी दूसरे-तीसरे नंबर के राजनीतिक दलों को यह जिम्मेदारी मिलती रही है।समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडीज और शरद यादव भी राजग के संयोजक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसलिए क्षेत्रीय दलों का मानना है कि इंडिया गठबंधन में भी यह प्रयोग करने में कोई हर्ज नहीं है। कोशिश है कि राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उस राज्य के सबसे बड़े विपक्षी दल के नेतृत्व में काम करे। वहीं जब भी लोकसभा चुनाव हों तो राष्ट्रीय राजनीति के मद्देनजर सीटों का बंटवारा हो। जाहिर है कि इसमें कांग्रेस का शेयर ज्यादा रहेगा।

 

इंडिया गठबंधन में शामिल सपा सूत्र बताते हैं कि शीघ्र ही गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक होगी। इसमें सभी घटक दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे। सभी मुद्दों पर विस्तार से बात होगी। हर बैठक में अगली बैठक की संभावित तिथि व माह की भी घोषणा की जाएगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]