Explore

Search

June 14, 2026 5:43 am

लेटेस्ट न्यूज़

पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल, इटावा में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ कार्यक्रम का शुभारंभ

इटावा पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ कार्यक्रम का शुभारंभ बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती नीलम राय वर्मा और राजकुमार शर्मा ने 40 प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम और ध्यान की महत्वपूर्ण विधाओं का प्रशिक्षण दिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और श्री श्री रविशंकर जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीलम राय वर्मा , डॉ. कैलाश चंद्र यादव (सीबीएसई डीटीसी), प्रधानाचार्य रश्मि यादव और नीतू यादव ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

 

श्रीमती नीलम राय वर्मा ने प्रतिभागियों को स्वस्थ और सकारात्मक जीवन शैली के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि राजकुमार शर्मा ने प्राणायाम और ध्यान की तकनीकों को सरल और प्रभावी ढंग से सिखाया।

 

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य प्रतिभागियों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

 

यह आयोजन सभी के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रहा और स्कूल प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर