
जनपद इटावा प्रेस क्लब इटावा के तत्वाधान में नुमाइश पाण्डाल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन व सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता भदौरिया विधायिका सदर इटावा द्वारा सोशल मीडिया में नियुक्त आरक्षी अभय शुक्ला को पत्रकारों से समन्वय बनाने एवं सोशल मीडिया पर 24*7 कड़ी निगरानी रखने एवं किसी भी अवाँछनीय गतिविधि पर त्वरित कार्यवाही करने के सम्बन्ध में किया गया सम्मानित ।14.01.2025 को नुमाइश पाण्डाल में पत्रकार सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें जनपद के समस्त पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे । इस दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता भदौरिया विधायक सदर इटावा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची एवं विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले पत्रकारों/ व्यक्तियों को सम्मानित किया गया । इस दौरान सोशल मीडिया सेल में नियुक्त आरक्षी अभय शुक्ला के पत्रकारों को समस्त आवश्यक जानकारी प्रदान करने, पत्रकारों से समन्वय स्थापित करते हुये आम जनमानस में पुलिस की छवि को सुधारने एवं 24×7 सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हुये सोशल मीडिया पर स्टंट करने वालों तथा आम जनमानस में भौकाल बनाने के उद्देश्य से अवैध तमन्चों का प्रयोग करने वालों पर त्वरित कार्यवाही कराने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण योगदान देने के सम्बन्ध में सॉल पहनाकर प्रशस्ति देते हुये सम्मानित किया गया एवं भविष्य में भी लगन के साथ कार्य करने हेतु जागरूक किया गया ।
इस दौरान जनपद के समस्त पत्रकार बन्धु अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।











