Explore

Search

April 20, 2026 10:50 pm

छैराहा के राधा वल्लभ मंदिर पर श्रद्धाभाव से मना खिचड़ी उत्सव

वृंदावन धाम में ठाकुर जी को पंचमेवा खिचड़ी का भोग लगाते गोपाल प्रकाश चन्द्र गोस्वामी

इटावा। शहर के छैराहा स्थित वृंदावन धाम श्री राधाबल्लभ मंदिर पर मकर संक्रांति का पावन पर्व मंगलवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस मौके पर श्री राधाबल्लभ लाल जी महाराज का गर्म पोशाक धारण कराकर आकर्षक श्रंगार किया गया और पंचमेवा औषधीय खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। त्यौहार के मौके पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था। पूरे दिन मंदिर व आसपास के क्षेत्र में भगवान राधा वल्लभ लाल व राधा रानी के जयघोष गुंजायमान होते रहे। मंदिर आने वाले भक्तों ने विशेष खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।

ब्रज में खिचड़ी उत्सव काफी उल्लास के साथ मनाया जाता है। क्यों कि भगवान राधा वल्लभ लाल को अन्य व्यंजनों के साथ खिचड़ी काफी प्रिय है। उसी परंपरा के अनुसार यहां पर भी उल्लास के साथ खिचड़ी उत्सव मनाया जाता है। ठाकुर जी के लिए विशेष प्रकार की खिचड़ी तैयार की जाती है। वैसे तो यह खिचड़ी शुद्ध घी में मूंग की दाल व चावल की बनी होती है। लेकिन इस खिचड़ी में लोंग, इलायची, केसर, काली मिर्च, जायफल, जावित्री, पिस्ता, बादाम, छुहारा, गरी, किसमिस, अदरक, मुनक्का भी डाला जाता है, इसी औषधि युक्त खिचड़ी का भोग भगवान को अर्पित किया जाता है। त्यौहार के मौके पर ठाकुर जी के चरण सेबक गोपाल प्रकाश चंद गोस्वानी व प्रथम शर्मा ने सुबह मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान ठाकुर जी का विशेष पूजन अर्चन करने के बाद गर्म नई पोशाक धारण कराकर श्रंगार किया। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे विशेष पंचमेवा खिचड़ी के साथ अन्य कई प्रकार के व्यंजनों का भोग ठाकुर जी कोअर्पित किया। सुबह से शाम तक ठाकुर जी के पूजन अर्चन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे सभी ने भगवान के आकर्षक श्रंगार को भी निहारा। खिचड़ी उत्सव के मौके पर ठाकुर जी को विशेष रजाई भी ओढ़ाई गई।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर