Explore

Search

April 15, 2026 2:43 am

टीचर्स क्लब ने जीता नुमाइश क्रिकेट टूर्नामेंट

इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीचर्स क्लब ने मोतीझील क्रिकेट क्लब को 12 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

आज खेले गए फाइनल मुकाबले में टीचर्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अनूप के शानदार 73 रन,गौरव पाठक के 42 रन तथा विपिन ठाकुर के 38 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 181 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

मोतीझील क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए देवांश ने 2 विकेट ,निशांत,अजय और आशीष यादव ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी मोतीझील क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में 169 रन ही बना सकी जिसमें ओम और नवीन ने 35-35 रन,निशांत ने 24,अभिषेक ने 22 रन बनाए।

टीचर्स क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव पाठक ने 3 विकेट,मोहित और सलमान ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए गौरव पाठक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए आशीष यादव को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

मुख्य अतिथि एस एस जी आई एवं डी पी एस चेयरमैन विवेक यादव ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर प्रदर्शनी कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य  विशन चंद्र अग्रवाल, शांति स्वरूप पाठक, सईद नकवी तथा धर्मेंद्र बंसल ने मुख्य अतिथि विवेक यादव का स्वागत एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मैच के दौरान कपिल चतुर्वेदी, कुलदीप यादव, रिशी दुबे आदि लोग उपस्थित थे।

मैच में अंपायरिंग सौरभ पाठक तथा गौरव सोनी ने की। स्कोरिंग इंद्रजीत सिंह मधु ने की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर