Explore

Search

April 20, 2026 8:23 pm

इकदिल में गीतकार गोपालदास नीरज जी का जन्मदिन मनाया गया, इकदिल में नीरज जी प्रतिमा लगायी जाये

इकदिल में गीतकार गोपालदास नीरज जी का जन्मदिन मनाया गया, इकदिल में नीरज जी प्रतिमा लगायी जाये  डॉ. सुशील सम्राट इकदिल, मशहूर गीतकार पद्मश्री गोपालदास नीरज जी के जन्मदिन पर एक गोष्ठी का आयोजन आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी मोहल्ला कायस्थान इकदिल में किया गया । गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों ने नीरज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला । प्रधानाचार्य डॉ.सुशील सम्राट ने कहा कि नीरज जी को इकदिल से विशेष लगाव था वह जब भी इकदिल आते थे पुरानी यादें ताजा कर जाते थे। डॉ. सम्राट ने इकदिल में नीरज की प्रतिमा लगाये जाने की मांग की है l उन्होंने कहा कि नीरज जी के इकदिल के होने पर गर्व हैं उन्होंने इकदिल का नाम रोशन किया है । गीतों की दुनिया में कदम रख कर देश ही नही अपितु विदेशों में भी ख्याति प्राप्त की । इस मौके पर उप प्रधानाचार्या ऋचा तिवारी, सुमन चौहान, स्वेच्छा राजपूत, दामिनी शुक्ला, सुशीला देवी, प्रियंका यादव, प्रियांशी, शिवानी राजपूत, अंजली शाक्य, अलफ़िशा, अंकिता राजपूत, प्रियंका भदौरिया, दीप्ति, आँचल गुप्ता, छाया राजपूत आदि की उपस्थिति रही l

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर