Explore

Search

June 14, 2026 8:25 am

लेटेस्ट न्यूज़

आमदनी घटी, कर्जदार बढ़े’, गोल्ड लोन को लेकर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला

सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि घटती आमदनी की वजह से लोन चुकाना मुश्किल हो रहा है, इसका नतीजा ये है कि मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती 7 महीनों में गोल्ड लोन में 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन गोल्ड लोन डिफॉल्ट 30 प्रतिशत बढ़ गया। वर्ल्ड इनक्वॉलिटी डेटाबेस के अनुसार, भाजपा राज में आर्थिक असमानता अंग्रेजी राज से भी ज्यादा बढ़ गई है। देश की आधी से ज्यादा संपत्ति पर एक प्रतिशत अमीरों का कब्जा है।

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछली आठ तिमाही से निजी खपत लगातार नीचे गिर रही है और घरेलू बचत 50 साल के निचले स्तर पर है। नोटबंदी के बाद से लगातार नौकरियां घटी हैं और यह ट्रेंड अब तक जारी है। मध्य और निम्न आय वर्ग के लोगों पर अप्रत्यक्ष कर के बोझ ने महंगाई बढ़ाई, जिसकी वजह से आम लोग अपना परिवार नहीं चला पा रहे हैं।

 

वायनाड सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सालाना दो करोड़ नौकरियां’, ‘5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी’, ‘विश्वगुरु’ और नए साल के संकल्प’ जैसे जुमले तो खूब दिए, लेकिन असल में उनकी आर्थिक कुनीतियों ने करोड़ों देशवासियों को कमजोर किया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर