Explore

Search

November 23, 2026 4:48 am

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

आगरा में मिला ब्रिटिश कालीन खजाना:गोशाला की जमीन ने उगले सोने-चांदी के सिक्के,देखते ही मच गई लूट

आगरा में मिला ब्रिटिश कालीन खजाना:गोशाला की जमीन ने उगले सोने-चांदी के सिक्के,देखते ही मच गई लू

 

आगरा।उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंदिर के पास वाली जमीन पर खुदाई के दौरान जो चीज मिली,उसके बारे में लोगों ने केवल फिल्मों और कहानियों में ही सुना और देखा था, लेकिन जब वही चीज सामने नजर आई तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं।लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि जिसके बारे में केवल सुनते थे आज वह आंखों के सामने है। जैसे ही इसकी खबर गांव में फैली तो लूटपाट मच गई।हालांकि एसडीएम ने सोने के नहीं बल्कि चांदी के सिक्के बताए हैं।

 

आगरा के पिनाहट के बसई अरेला में पुराने गांव में प्राचीन चामुंडा मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन पर गोशाला निर्माण होना है।जमीन को समतल बनाने के लिए यहां ट्रैक्टर से मिट्टी खोदी जा रही है।इसी दौरान जमीन से एक मटका निकला जो ट्रैक्टर चलने के कारण फूट गया।मटके की फूटने की आवाज पर ट्रैक्टर चालक,ठेकेदार सेवाराम और मंदिर के सेवक गरीबदास ने पास जाकर देखा तो उसमें सोने-चांदी के सिक्के भरे थे।तीनों इन सिक्कों को बटोर लिया।मटके में सिक्के मिलने की बात जब गांव में पहुंची तो ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा और सिक्के लूटने वालों की होड़ मच गई,जिसे जितने सिक्के मिले उठा लिए।

 

प्रशासन को कुछ लोगों ने शिकायत की तो मंदिर के सेवक गरीबदास से चांदी के तीन सिक्के बरामद किए गए। इन पर किंग जॉर्ज की छवि अंकित है।ग्रामीणों के मुताबिक साधु, ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार सेवाराम के पास कई सिक्के हैं।यह सिक्के ब्रिटिश हुकूमत के दौरान वर्ष 1940 और 1942 के हैं।

 

आज शुक्रवार दोपहर पुरातत्व विभाग एएसआई की टीम मौके पर पहुंची और जगह का निरीक्षण किया फिलहाल 13 चांदी के सिक्के ग्रामीणों से बरामद किए गए हैं। मामले की जांच की जा जा रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]