Explore

Search

November 1, 2026 1:25 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

राजनीति
Mohammed irfan

पहले जिलाध्यक्ष, फिर प्रदेश अध्यक्ष, फिर होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी असमंजस में घिरी हुई नजर‌ आ रही है।संगठन से लेकर सरकार तक बड़ा बदलाव होना है।यूपी में भाजपा को

Read More »
Mohammed irfan

माहे रमज़ान में सिद्दीकी समाज में हाजियों का किया गया स्वागत, बैठक में एकजुट होकर जरूरतमंद लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करने पर दिया गया ज़ोर

इटावा – रमजान के पुरखुलूस मौके पर शहर के सिद्दीकी समाज की बैठक का आयोजन साबित गंज स्थित अनीस सिद्दीकी (चांद चश्मे वालों) के आवास

Read More »
Mohammed irfan

खेलो इंडिया टूर्नामेंट में आराध्या सिंह को मिला कांस्य

इटावा ताइक्वांडो से आराध्या सिंह ने खेलो इंडिया अस्मिता ताइक्वांडो सिटी लीग में उम्दा प्रदर्शन करते हुए इटावा जनपद का मजबूत प्रतिनिधित्व किया। इटावा ताइक्वांडो

Read More »
Mohammed irfan

सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया और जनपद की महिला अधिकारियों की उपस्थिति में मनाया गया अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

इटावा 08 मार्च को विकास भवन के प्रेरणा सभागार मैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत शक्ति संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,

Read More »
Mohammed irfan

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह: सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

इटावा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दैनिक जागरण फाउंडेशन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में एक भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Read More »
Mohammed irfan

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा,हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

नई दिल्ली।आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है।दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लागू हो गई

Read More »
Mohammed irfan

सीएम योगी ने नोएडा के लोगों को दिया बड़ा तोहफा,किसानों को लेकर कही ये बात

नोएडा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा को लोगों बड़ा तोहफा दिया।सीएम ने डाटा सेंटर,माइकोसोफ्ट में नया रिसर्च सेंटर और AI सेंटर

Read More »
Mohammed irfan

सदर विधायक इटावा माननीय सरिता भदौरिया जी को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने हेतु विशिष्ट बीटीसी संघ ने दिया ज्ञापन

विशिष्ट बी टी सी वेलफेयर एसोसिएशन जनपद इटावा के बैनर तले सदर विधायक सरिता भदौरिया जी को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने हेतु ज्ञापन सौंपा

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर