Explore

Search

November 23, 2026 6:49 pm

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

सुरसा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और नकदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सुरसा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और नकदी के साथ एक आरोपी गिरफ्ता

बंद मकानों को बनाया था निशाना, 9 जोड़ी बिछिया, पायल, हार, मांग टीका और 2250 रुपये बरामद

 

हरदोई थाना सुरसा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए प्रकाश में आए एक आरोपी को चोरी के आभूषण और नकदी सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमाशंकर उर्फ दूबरी पुत्र रामविलास निवासी ग्राम ढोलिया, थाना सुरसा के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, पहली घटना में ग्राम खुद्दी मढ़िया मजरा फरीदापुर निवासी सत्यपाल के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। 15 अक्टूबर 2026 की रात घर से कपड़े और आभूषण चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में 17 अक्टूबर को मुकदमा संख्या 370/26 दर्ज किया गया था।वहीं, दूसरी घटना में ग्राम ढोलिया निवासी महेश गुप्ता के घर से नकदी और आभूषण चोरी किए गए थे। पीड़ित परिवार पिछले दो-तीन महीने से दिल्ली में रह रहा था। 10 नवंबर को घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। इस मामले में मुकदमा संख्या 400/26 दर्ज किया गया था।दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए सुरसा पुलिस ने उमाशंकर उर्फ दूबरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक सफेद धातु की कमर करधनी, 9 जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल, एक पीली धातु का हार, एक मांग टीका और 2250 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।पुलिस टीम में शामिल रहे थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा, उपनिरीक्षक रोहित कुमार, विक्रान्त गौतम, हेड कांस्टेबल रजनेश कुमार तथा कांस्टेबल युवराज सिंह यादव और हिमांशु चौधरी पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]