Explore

Search

November 7, 2026 12:56 pm

लेटेस्ट न्यूज़

श्यामल सेवा समिति ने काशीराम कॉलोनी के बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटे उपहार और

रिपोर्ट शिवम दुवे

इटावा प्रकाश और उत्साह के पावन पर्व धनतेरस तथा दीपावली के अवसर पर श्यामल सेवा समिति द्वारा मानवता और अपनत्व की एक अनूठी मिसाल पेश की गई। समिति ने काशीराम कॉलोनी में पहुंचकर वहां के बच्चों के बीच ढेरों खुशियां बांटीं।

​इस विशेष कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी के तमाम बच्चों को हर्षोल्लास के साथ मिठाइयां, लाई, दीपक और बिस्कुट वितरित किए गए। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने इस पर्व के उल्लास को और अधिक बढ़ा दिया। इस नेक और सामाजिक कार्य को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष श्यामला पांडेय के साथ-साथ प्रीति शर्मा, मनु कुशवाहा, पीयूशा यादव और नेहा जैसी सक्रिय सदस्याओं का विशेष सहयोग रहा, जिनकी बदौलत यह आयोजन पूरी तरह सफल साबित हुआ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर