Explore

Search

November 7, 2026 12:56 pm

लेटेस्ट न्यूज़

धनतेरस पर इटावा पुलिस का बड़ा एक्शन! SSP ने रेलवे स्टेशन से बाजार तक किया पैदल गश्त, डॉग स्क्वायड संग सघन चेकिंग अभियान

इटावा। 06.11.2026 को धनतेरस पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में पुलिस बल, डॉग स्क्वायड एवं एएस चेक टीम के साथ पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान प्रमुख सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने, नियमित गश्त करने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

एसएसपी ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बबीता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह, थाना कोतवाली इंचार्ज यशवंत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

📢 इटावा पुलिस की अपील:

 

धनतेरस एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। इटावा पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सेवा में सदैव तत्पर है।

#Dhanteras2026 #EtawahPolice #SSPEtawah #BrijeshKumarShrivastava #पैदलगश्त #सघनचेकिंग #DogSquad #SafeDiwali #PoliceHelpline112 #उत्तरप्रदेशपुलिस #Etawah #LawAndOrder #FestivalSecurity #धनतेरस #इटावापुलिस #सुरक्षितत्योहार #UPNews #PoliceAlert #PublicSafety #112Helpline

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर