इटावा। पुलिस विभाग में वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवा देकर अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्मृति चिन्ह, घड़ी, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

31.10.2026 को पुलिस विभाग में सेवा देकर अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक (नारकोटिक्स पुलिस) को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण विभाग के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

1️⃣ उ0नि0 (ना0पु0) सालिकराम — नियुक्ति: पुलिस लाइन इटावा
2️⃣ उ0नि0 (ना0पु0) जयप्रकाश शिवहरे — नियुक्ति: पुलिस लाइन इटावा
एसएसपी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर विभाग द्वारा यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित रहे:
· अपर पुलिस अधीक्षक नगर — बबीता सिंह
· अपर पुलिस अधीक्षक अपराध — संतोष कुमार सिंह
· क्षेत्राधिकारी लाइन/जसवंतनगर — आयुषी सिंह
· पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण
#EtawahPolice #Farewell #SevaNivritti #PoliceFamily #BrijeshKumarShrivastava #UPNews #इटावा_पुलिस #विदाई_समारोह #सेवानिवृत्त #शुभकामनाएं
Author: Mohammed irfan













