रिपोर्ट इकरार अहमद
इटावा। टैक्स न जमा करने वाले वाहन मालिकों पर शिकंजा कसते हुए परिवहन विभाग ने जिले में तीन दिवसीय सघन चेकिंग अभियान चलाया। 29 से 31 अक्टूबर तक चले अभियान में विभाग ने 42 वाहनों का चालान किया और 15 वाहनों को सीज कर थानों में खड़ा कराया।
अभियान के दौरान कुल 15 से 20 लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया गया है।
शनिवार को अभियान के आखिरी दिन यात्री कर अधिकारी (PTO) विवेक सिंह के नेतृत्व में टीम ने इकदिल, बकेवर और सिविल लाइन क्षेत्र में एक साथ दबिश दी। इकदिल में मिट्टी ढुलाई में लगे 2 जेसीबी और 2 डंपर, बकेवर में 1 ट्रक और सिविल लाइन में 2 डंपर पकड़े गए। इन सात वाहनों पर ही 4.73 लाख रुपये का कर बकाया निकला।
पीटीओ विवेक सिंह ने बताया कि अवैध खनन में करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. एवं सभी बकाएदार वाहनों की सूची तैयार कर ली गई है। कर जमा न करने तक वाहन नहीं छोड़े जाएंगे और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Author: Mohammed irfan













