Explore

Search

October 30, 2026 12:01 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा: धनवंतरी हॉस्पिटल में डेढ़ साल के मासूम की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

रिपोर्ट इकरार अहमद

इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के पक्का बाग स्थित धनवंतरी हॉस्पिटल में डेढ़ साल के मासूम रुद्रांश की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव के साथ अस्पताल में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

 

मृतक बच्चे की मां ने बिलखते हुए बताया कि रात में अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने कई बार स्टाफ और डॉक्टर को बुलाया, लेकिन कोई देखने नहीं आया। परिजनों का आरोप है कि रात करीब 12 बजे बच्चे को ब्लड चढ़ाया गया, जिसके बाद उसकी हालत और बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई।

 

मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामले की जांच में जुट गई।

 

पुलिस के सामने ही परिजन और अस्पताल प्रबंधन के बीच बातचीत चल रही है। परिजन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर