Explore

Search

October 12, 2026 10:55 am

लेटेस्ट न्यूज़

‘स्थानांतरण प्रक्रिया है, यादें हमेशा साथ रहती हैं’— विशुनगढ़ में भावुक विदाई

गुरसहायगंज कोतवाली में यूपी-112 सेवा में हुआ स्थानांतरण, साथी पुलिसकर्मियों ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं।

अब्दुल्लाह अख़्तर
छिबरामऊ, कन्नौज। विशुनगढ़ थाने में तैनात महिला कांस्टेबल सुचेता सिंह का स्थानांतरण गुरसहायगंज कोतवाली में यूपी-112 सेवा में होने पर रविवार को थाना परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान थाने के पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर भावभीनी विदाई दी और उनकी नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
समारोह के दौरान साथी पुलिसकर्मियों ने महिला कांस्टेबल सुचेता सिंह के साथ बिताए गए कार्यकाल को याद किया। उन्होंने सुचेता सिंह के मृदुल व्यवहार, सहयोगात्मक रवैये और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सहकर्मियों ने कहा कि पुलिस विभाग में स्थानांतरण एक निरंतर प्रक्रिया है, लेकिन साथ काम करने वाले साथियों से जुड़ी यादें हमेशा बनी रहती हैं। थाना परिसर में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने आपसी सौहार्द और सम्मान के साथ उन्हें विदा किया।
विदाई समारोह का माहौल अत्यंत भावुक नजर आया। अंत में सभी ने सुचेता सिंह को नई जिम्मेदारी पर उत्कृष्ट कार्य करने और पुलिस विभाग की छवि को और मजबूत बनाने की शुभकामनाएं दीं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर