फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन शिवपाल के राष्ट्रीय कार्यालय फिरोजाबाद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में धरती पुत्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं किसानों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज यादव ने कहा कि नेताजी संघर्ष, सादगी, सामाजिक न्याय और किसानों की आवाज के प्रतीक थे। उन्होंने गरीबों, मजदूरों, किसानों, नौजवानों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हमें भाईचारा बनाए रखने और अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक यादव, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, अमित यादव, प्रशांत शंखवार उर्फ पप्पू मामा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
Author: Mohammed irfan













