Explore

Search

September 24, 2026 6:17 pm

लेटेस्ट न्यूज़

विशुनगढ़ में मिशन शक्ति 5.0 के तहत चौपाल आयोजित, महिलाओं को सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

विशुनगढ़ (कन्नौज)। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान) अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को थाना विशुनगढ़ पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा विशुनगढ़ में एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल के दौरान कस्बे की महिलाओं को एकत्रित कर उनके अधिकारों, सुरक्षा व्यवस्था तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने महिलाओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी:

 1090 – वीमेन पावर लाइन

 112 – यूपी इमरजेंसी पुलिस सेवा

 1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन

 181 – महिला हेल्पलाइन

 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

 1098 – चाइल्ड लाइन

 ऑपरेशन कवच के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कल्याणकारी योजनाओं के बारे में किया जागरूक

  1. सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस टीम ने महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा महिला रात्रि एस्कॉर्ट सुरक्षा योजना शामिल रहीं, ताकि महिलाएं इनका लाभ उठा सकें।

मिशन शक्ति टीम की रही सराहनीय भूमिका

इस जागरूकता अभियान व चौपाल के सफल आयोजन में थाना विशुनगढ़ की मिशन शक्ति टीम की महिला कांस्टेबल रमा, महिला कांस्टेबल मधु, महिला कांस्टेबल प्रतिमा एवं महिला कांस्टेबल सुचेता की मुख्य भूमिका रही। पुलिस टीम ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी अपराध के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाएं और तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर