Explore

Search

September 24, 2026 6:14 pm

लेटेस्ट न्यूज़

टीएसआई अरशद अली ने छिबरामऊ में संभाला मोर्चा: बिना हेलमेट दिखे बाइक सवार, बसों के खराब वाइपर पर लगाई फटकार

अब्दुल्ला अख़्तर
बाइक पर चिपकाए ‘पहले हेलमेट, बाद में चाबी’ के पोस्टर, बिना हेलमेट दिखे बाइक सवार, बसों के खराब वाइपर पर लगाई फटकार
छिबरामऊ (कन्नौज)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए छिबरामऊ कस्बे में यातायात पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता व चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात शिल्पा वर्मा व प्रभारी यातायात रविशंकर त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में बृहस्पतिवार को पूर्वी बाईपास, तालग्राम चौराहा और पश्चिमी बाईपास सहित प्रमुख स्थानों पर टीएसआई अरशद अली ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाला।

“पहले हेलमेट, बाद में चाबी” के चिपकाए पंपलेट

अभियान के दौरान टीएसआई अरशद अली ने आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोग स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चला रहे चालकों को रोककर कड़ी चेतावनी दी गई। इस अवसर पर दोपहिया वाहनों पर “पहले हेलमेट, बाद में चाबी” के जागरूकता पंपलेट चिपकाए गए।
महिला सुरक्षा के दृष्टिगत टीएसआई ने ऑटो, ई-रिक्शा और टेम्पो चालकों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी चालक सवारी बैठाते समय महिला यात्री को छूकर या पकड़कर वाहन में बैठाता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और जुर्माने की व्यवस्था की जाएगी।

वाइपर और इमरजेंसी विंडो का निरीक्षण

बारिश के मौसम को देखते हुए टीएसआई अरशद ने रोडवेज बसों का भी निरीक्षण किया। चेकिंग के दौरान जिन बसों के वाइपर खराब मिले या इमरजेंसी विंडो रस्सी से बंधी पाई गई, उनके चालकों को तुरंत वर्कशॉप जाकर खामियों को सही कराने की सख्त हिदायत दी गई।
इस दौरान अभियान में आरक्षी संदीप कुमार, होमगार्ड रजनीकांत और पीआरडी जवान सतीश कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर