Explore

Search

September 22, 2026 10:11 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक नया नियम अनिवार्य कर दिया है.

दिल्ली: देश के करोड़ों मोबाइल उपभोक्ताओं, खासकर कम आय वर्ग और बुजुर्गों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर आ रही है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक नया नियम अनिवार्य कर दिया है अब मोबाइल कंपनियों को सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले सस्ते और कम अवधि के रिचार्ज प्लान बाजार में उतारने ही होंगे.

TRAI रेगुलेशंस, 2026 के तहत जारी इस नए आदेश का सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो अपने फोन में इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल नहीं करते हैं. अब तक कंपनियों के पोर्टफोलियो में जो भी सस्ते प्लान थे, उनमें जबरन डेटा बंडल कर दिया जाता था, जिससे प्लान महंगे हो जाते थे. लेकिन अब कंपनियों को हर डेटा प्लान के मुकाबले एक ऐसा प्लान भी देना होगा, जो बिना इंटरनेट के हो और जिसकी कीमत काफी कम हो.

ये हैं नए नियम की 3 सबसे बड़ी बातें

कंपनियों को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले सिर्फ वॉइस कॉल और SMS वाले प्लान पेश करने होंगे. इसके लिए कीमतों में आनुपातिक कटौती करनी होगी, जिससे प्लान की कीमत आम आदमी के बजट में आ सके.

हर महीने एक ही तारीख को रिचार्ज

कंपनियों को कम से कम एक ऐसा कॉलिंग प्लान देना होगा, जो हर महीने एक ही तारीख को रिन्यू होगा. अगर किसी महीने में वह तारीख नहीं है (जैसे फरवरी या 31 का महीना), तो रिचार्ज उस महीने के आखिरी दिन ऑटोमैटिक रिन्यू हो जाएगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर