वार्डो में साफ सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी_डा परितोष शुक्ला
इटावा जिला अस्पताल की बाउंड्री, नालियों और नालों पर पिछले कई वर्षों से कबाड़ियों द्वारा जमा किए जा रहे कूड़े और अस्पताल परिसर से अवैध तरीके से सामान चोरी की घटनाओं पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डॉ. परितोष शुक्ला ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। सीएमएस डॉ. शुक्ला के अनुसार, इस पूरे मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को तुरंत दी गई, जिसके बाद चोरी हुआ सामान भी सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया है। वर्तमान में जारी वर्षा के मौसम को देखते हुए परिसर में जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी निस्तारण हेतु नगर पालिका की कर्मचारी महिला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और पुरुष सीएमएस ने खुद स्थिति का जायजा लिया। इस औचक निरीक्षण के दौरान पानी का निकास न हो पाने का मुख्य कारण नालियों का पूरी तरह से बंद होना पाया गया, जिसकी लिखित शिकायत शासन को भेज दी गई है।

इसके साथ ही, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परितोष शुक्ला ने यह भी स्पष्ट किया कि इमरजेंसी से लेकर विभिन्न वार्डों तक मरीजों को स्ट्रेचर ले जाने में फर्श की खराबी के कारण असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान और नए फर्श के निर्माण हेतु आवश्यक बजट के लिए जिला प्रशासन एवं शासन को औपचारिक पत्र भेज दिया गया है। डॉ. शुक्ला ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि मरीजों के स्वास्थ्य और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल आने वाले सभी मरीजों और उनके तीमारदारों को आश्वस्त किया है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी होती है, तो वे बिना किसी झिझक के सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
Author: Mohammed irfan













