Explore

Search

September 21, 2026 7:07 pm

लेटेस्ट न्यूज़

समाज को कांग्रेस की मुख्य धारा से जोड़ कर 2029में राहुल को बनायेंगे प्रधान मंत्री.. मो राशिद

इटावा अभी अभी नव नियुक्त अल्पसंख्यक सलाह कार परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य मोहम्मद राशिद ने कहा कि सलाह कार परिषद के चेयरमैन जनाब इमरान प्रताप गढ़ी ने जिस आशा और विश्वास के साथ वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ मुझे परिषद का सदस्य नामित किया है हम उनकी अपेक्षाओं पर भरसक प्रयास करके समाज को कांग्रेस की मुख्य धारा से जोड़ कर 2029 में युवा दिलों की धड़कन गरीब मजलूमों के मसीहा जननायक राहुल गांधी को भारत का प्रधान मंत्री बनायेंगे

बताते चलें जनाब राशिद कांग्रेस के युवा तेजतर्रार मृदुभाषी नेता हैं पार्टी ने समय समय पर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी उन पर वह हमेशा खरे उतरे वह इटावा के शहर अध्यक्ष के साथ साथ फिरोजा बाद जैसे जनपद के प्रभारी भी रह चुके जहां रहकर उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य किया अल्पसंख्यक सलाह कार परिषद के चेयरमैन इमरान प्रताप गढ़ी ने कानपुर मंडल में कांग्रेस की मजबूती के लिए इटावा जनपद के ही अरशद अली को भी सलाहकार परिषद में नामित किया है

मोहम्मद राशिद और अरशद अली के अल्पसंख्यक सलाह कार परिषद उत्तर प्रदेश में सदस्य नामित होने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित पी सी सदस्य कोमल सिंह कुशवाह अरुण यादव जिला उपाध्यक्ष संजय दोहरे जिला महासचिव मनोज दीक्षित ब्लाक अध्यक्ष चकरनगर राजकुमार सिंह परिहार पूर्व पी सी सी सुभाष गुप्ता श्याम बाबू त्रिपाठी एडवोकेट मुकेश यादव आदि लोगों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की है कि मुहम्मद राशिद निश्चित रूप से कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने में सक्षम साबित होंगे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर