Explore

Search

September 18, 2026 8:03 pm

लेटेस्ट न्यूज़

रामलीला समिति विशुनगढ़ की प्रथम बैठक संपन्न, नए प्रबंधकों की हुई नियुक्ति

छिबरामऊ। तहसील क्षेत्र के विशुनगढ़ में श्री रामलीला समिति विशुनगढ़ की प्रथम बैठक समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान समिति की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने और आगामी आयोजनों के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति व बहुमत से विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए।
बैठक में पारित कुछ निर्णय लिए गए एवं कुछ प्रस्ताव रखे गए कि बैठक की शुरुआत में समिति के पिछले कार्यों एवं कार्यवाही की समीक्षा करते हुए उनकी पुष्टि की गई, सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर रामबक्स लोधी को नया प्रबंधक तथा ओमजी तिवारी को रात्रि मेला प्रबंधक नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष द्वारा दोनों नवनियुक्त प्रबंधकों को उनका कार्यभार सौंप दिया गया, संरक्षक के निर्देशानुसार यह तय किया गया कि जो पदाधिकारी बैठक छोड़कर चले गए हैं, उन्हें अगली बैठक की स्पष्ट सूचना दी जाएगी। यदि वे बिना किसी उचित कारण के अनुपस्थित रहते हैं, तो उन्हें स्वतः पदमुक्त माना जाएगा, पदमुक्त पदाधिकारियों के स्थान पर नए चयन के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक, रात्रि प्रबंधक, रामलीला प्रभारी तथा ऑडिटर की एक संयुक्त टीम बनाई जाएगी। इस टीम को नए पदाधिकारियों के चयन का पूर्ण अधिकार होगा और इस प्रस्ताव पर आम सभा से भी सहमति ली जाएगी।
बैठक के अंत में सभी प्रस्ताव पर समिति के सभी उपस्थित सदस्यों ने अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की, बैठक में समिति के कई प्रमुख सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर