इटावा, 15 सितंबर 2026 — अपराध नियंत्रण पर लगातार कार्य करते हुए इटावा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना लवेदी पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 50 अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर, 10 अवैध जिंदा कारतूस 12 बोर एवं 01 अवैध तलवार बरामद की गई है।
👮♂️ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई:
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्रीश्चन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
🕵️♂️ कैसे हुई गिरफ्तारी:
जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में 14/15.09.2026 की रात्रि को थाना लवेदी पुलिस द्वारा चन्द्रपुरा नहर के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लवेदी में शराब ठेके के आगे एक नीली बलेनो कार में अवैध कारतूस व तलवार के साथ व्यक्ति बैठा है।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। 01 अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है।
🔍 तलाशी में बरामद हुए अवैध सामान:
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त का नाम पता पूछते हुए उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से:
1. 50 अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर
2. 10 अवैध जिंदा कारतूस 12 बोर
3. 01 अवैध तलवार
📜 मुकदमा व सीज कार्रवाई:
उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना लवेदी पर मु0अ0सं0 37/2026, धारा 3/4/5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। बरामद बलेनो कार को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
· नाम: गोपाल तिवारी उर्फ कन्हैया पुत्र स्व0 विमलेश तिवारी
· निवासी: ग्राम व थाना लवेदी, जनपद इटावा
· उम्र: करीब 32 वर्ष
· उ0नि0 गौरव कुमार, थानाध्यक्ष लवेदी
· उ0नि0 जितेन्द्र चौधरी
· उ0नि0 सुरेश पाल सिंह
· का0 अवनीश कुमार
· का0 विकास कुमार
Author: Mohammed irfan













