Explore

Search

September 15, 2026 2:33 am

लेटेस्ट न्यूज़

कमालपुर में जुटे किसान और व्यापारी, 18 सितंबर को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान

अब्दुल्ला अख़्तर
आलू नीति, मंडी टैक्स समाप्ति और आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने की उठी मांग
छिबरामऊ (कन्नौज)। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम कमालपुर में 18 सितंबर को कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित विशाल आलू आंदोलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आलू किसानों, व्यापारियों, आढ़तियों और कोल्ड स्टोर संचालकों से एकजुट होकर अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया गया। आयोजकों ने सभी से 18 सितंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचने की अपील की है।
बैठक को संबोधित करते हुए आलू किसान आंदोलन के प्रदेश प्रभारी अशोक कटियार ने सरकार से किसानों के हित में एक स्पष्ट आलू नीति बनाने और किसानों की लागत व कड़ी मेहनत को ध्यान में रखते हुए आलू का उचित मूल्य निर्धारित करने की मांग की। उन्होंने मंडी टैक्स को तुरंत समाप्त करने के साथ-साथ हाइब्रिड आलू का भाव 1,000 रुपये प्रति क्विंटल तथा सोना आलू का भाव 1,500 रुपये प्रति क्विंटल तय करने की मांग रखी।
प्रदेश प्रभारी ने आलू के निर्यात (एक्सपोर्ट) को बढ़ावा देने, किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और प्राकृतिक/बाजारी नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा देने की बात कही। इसके अलावा, आलू की खपत बढ़ाने के लिए राशन की सरकारी दुकानों के माध्यम से इसका वितरण कराने तथा गौशालाओं में भी आलू उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया।
अच्छे खान के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में प्रवीण कटियार, जिलाध्यक्ष राजीव कटियार, सर्वेश कुमार, विनय सिंह, अरविंद राजपूत, रामनिवास और सोहेल खान समेत बड़ी संख्या में किसान और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर