Explore

Search

October 31, 2026 8:20 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

September 10, 2026
Mohammed irfan

🦜 इटावा सफारी पार्क: करुणा और संरक्षण की अनूठी मिसाल, 10 बेजुबान पक्षियों को मिला नया जीवन

इटावा सफारी पार्क वन्य जीवों के संरक्षण के लिए सदैव समर्पित है तथा सफारी क्षेत्र के अंतर्गत विद्यमान वन्य जीवों की नियमित देखरेख में यहां

Read More »
Mohammed irfan

कमालपुर में जुटे किसान और व्यापारी, 18 सितंबर को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान

अब्दुल्ला अख़्तर आलू नीति, मंडी टैक्स समाप्ति और आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने की उठी मांग छिबरामऊ (कन्नौज)। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम कमालपुर

Read More »
Mohammed irfan

कलेक्ट्रेट में नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

इटावा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में स्थानीय निकायों से संबंधित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक

Read More »
Mohammed irfan

इटावा: पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

इटावा, उत्तर प्रदेश: संयुक्त उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गुप्ता

Read More »
Mohammed irfan

इटावा पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व अवैध छुरा बरामद 

इटावा, उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के क्रम में थाना जसवंतनगर पुलिस ने

Read More »
Mohammed irfan

इटावा पुलिस की बड़ी सफलता: हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद 

इटावा, उत्तर प्रदेश: जनपद इटावा में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बकेवर पुलिस ने एक बड़ी

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर