Explore

Search

November 1, 2026 1:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इटावा पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व अवैध छुरा बरामद 

इटावा, उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के क्रम में थाना जसवंतनगर पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं अवैध लोहे का छुरा बरामद किया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई।

 

वादी सूरजभान पुत्र देवीदयाल, निवासी ग्राम तमेरी की मडैयां, थाना जसवंतनगर, जनपद इटावा द्वारा थाना जसवंतनगर पर सूचना दी गई कि किसी अज्ञात चोर द्वारा वादी का मोबाइल सब्जी मण्डी सूरज जनरल स्टोर, जसवंतनगर से चोरी कर लिया गया है।

 

सूचना पर तत्काल थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0 260/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 

गिरफ्तारी एवं बरामदगी:

 

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 09.09.2026 को थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

 

इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना के आधार पर बकरा मण्डी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति से नाम-पता पूछते हुए उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से:

 

· 01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन IQOO (चोरी का)

· 01 अवैध लोहे का छुरा

 

बरामद किया गया।

 

📋 अभियुक्त का विवरण:

 

👤 नाम: बादल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह शाक्य

🏠 निवासी: मुहब्बतपुर नगरिया, थाना करहल, जनपद मैनपुरी

🎂 उम्र: करीब 23 वर्ष

⚠️ प्रकार: अंतर्जनपदीय चोर

 

पंजीकृत अभियोग:

 

मु0अ0सं0 260/26

धारा: 303(2)/317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट

थाना: जसवंतनगर, जनपद इटावा

 

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना जसवंतनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 260/26 धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

 

1️⃣ 01 अवैध लोहे का छुरा

2️⃣ 01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन IQOO (चोरी का)

 

 पुलिस टीम:

 

· उ0नि0 कमल भाटी — थानाध्यक्ष जसवंतनगर

· उ0नि0 ललित चतुर्वेदी

· उ0नि0 हेमन्त कुमार

· का0 प्रदीप कुमार

· का0 रवीश कुमार

 

इटावा पुलिस की इस सफल कार्यवाही से जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की यह कार्यवाही अपराध मुक्त इटावा के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर