इटावा, उत्तर प्रदेश: जनपद इटावा में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बकेवर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त अंकित उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई।
09/10.09.2026 की रात्रि को थाना बकेवर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवाड़ी कला तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अहेरीपुर की ओर से 01 मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया।
पुलिस टीम को देखकर व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए अछल्दा की ओर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए द्वितीय मोबाइल टीम को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई। दोनों ओर से पुलिस टीम से घिरता देखकर अभियुक्त द्वारा पुनः पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अभियुक्त अंकित उर्फ फौजी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
अभियुक्त का विवरण:
👤 नाम: अंकित उर्फ फौजी पुत्र रामचन्द्र
🏠 निवासी: ब्रम्हनगर, थाना कोतवाली, जनपद इटावा
🎂 उम्र: 26 वर्ष
📌 हिस्ट्रीशीटर नं0: 293(A), थाना कोतवाली, जनपद इटावा
⚠️ आपराधिक रिकॉर्ड: जनपद के विभिन्न थानों पर कुल 13 अभियोग पंजीकृत
बरामदगी:
1️⃣ 01 अवैध तमंचा 315 बोर
2️⃣ 02 जिंदा कारतूस 315 बोर
3️⃣ 02 खोखा कारतूस 315 बोर
4️⃣ 01 मोटरसाइकिल (चोरी की)
मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 271/2026
धारा: 109(1) (पु0मु0)/317(2)/336(3)/340(2) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट
थाना: बकेवर, जनपद इटावा
थानाध्यक्ष विपिन मलिक थाना बकेवर मय टीम।
इटावा पुलिस की इस सफल कार्यवाही से जनपद में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की यह कार्यवाही अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Author: Mohammed irfan













