Explore

Search

September 15, 2026 2:33 am

लेटेस्ट न्यूज़

पूर्व मंत्री की मौजूदगी में गरजे व्यापारी: अब अपनी आवाज को और बुलंद करेंगे

रिपोर्ट इक़रार अहमद

इटावा। समाजवादी व्यापार सभा इटावा की मासिक बैठक शहर स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रतिष्ठित व्यापारी सत्यवीर यादव ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के *पूर्व मंत्री रामसेवक यादव गंगापुरा* रहे। उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ है और संगठन को मजबूत करना ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव के.पी. शाक्य, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह, पूर्व जिला प्रवक्ता अमित सोनी तथा शहर अध्यक्ष अब्दुल माबूद अंसारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में प्रख्यात गीतकार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. राजीव राज की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही।

बैठक में जिला प्रवक्ता विकास गुप्ता विक्की, व्यापारी नेता आकाशदीप जैन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राकेश यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष किशन यादव, जिला सचिव प्रवीण कुशवाह एवं राजेश सोनी सहित जसवंतनगर से पहुंचे क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष अर्जुन गोपाल वर्मा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक को सौरभ वर्मा, आलोक पटेल, जितेन्द्र सोनी, गोपाल सिंह, राजेश सोनी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने व्यापारियों की समस्याओं को संगठित रूप से उठाने, आपसी एकजुटता बढ़ाने तथा व्यापार हितों की आवाज को मजबूत करने पर जोर दिया।

अंत में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी साथी मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर