Explore

Search

October 30, 2026 8:27 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

जनपद इटावा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य धूम, पुलिस परिवार ने श्रद्धा व उल्लास से मनाया पावन पर्व, इटावा पुलिस लाइन में धार्मिक आस्था व सांस्कृतिक उत्सव का अद्भुत संगम 

इटावा, 05 सितम्बर 2026 — रिजर्व पुलिस लाइन इटावा परिसर शुक्रवार को भक्ति, उल्लास व सांस्कृतिक रंग में सराबोर रहा। पुलिस परिवार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा, हर्ष एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया। कार्यक्रम की शोभा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीना श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाई।

 

🌸 भव्य झांकी व दीपोत्सव के साथ हुआ शुभारंभ

 

पुलिस लाइन स्थित मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी व बालगोपाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम का आगाज श्रीमती रीना श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात SSP बृजेश कुमार श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी ने समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं आरती की।

 

🎭 बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

 

इस अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं व जीवन प्रसंगों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

भक्ति गीतों, भजनों व नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित पुलिस परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए आयोजन को यादगार बनाया।

 

🙏 SSP का संदेश – सत्य, कर्तव्य व लोककल्याण का मार्ग

 

SSP इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा—

“भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, कर्तव्य, धर्म एवं लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को सशक्त करते हुए समाज में प्रेम, सौहार्द, सद्भाव एवं एकता की भावना को और मजबूत करते हैं।”

 

आपसी शुभकामनाओं व उत्सव से गूंजी पुलिस लाइन

 

कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व परिवारजनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और पूरे उत्साह व श्रद्धाभाव से पर्व मनाया।

 

इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे—

 

· शुभ्रांत कुमार शुक्ल – जिलाधिकारी, इटावा

· अभयनाथ त्रिपाठी – अपर पुलिस अधीक्षक नगर

· संतोष सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक अपराध

· साथ ही अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर