Explore

Search

September 14, 2026 2:22 am

लेटेस्ट न्यूज़

संत विवेकानंद स्कूल में उल्लास के साथ गूंजा ‘नंद घर आनंद भयो’ बाल-कलाकारों ने कान्हा के जन्मोत्सव पर बांधी सांस्कृतिक समां

इटावा ​संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने पूरे विद्यालय परिवार के साथ भगवान श्री कृष्ण को प्रिय पंजीरी और पंचामृत का दिव्य भोग लगाकर किया। पूजा-अर्चना के बाद विद्यालय परिसर पूरी तरह से भक्तिमय माहौल में डूब गया।

​इस विशेष अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और कृष्ण की सुंदर पोशाकों में सजे-धजे नजर आए, जिनकी बाल-लीलाओं और मनभावन नृत्यों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। इस भव्य जन्मोत्सव के दौरान सुदती ग्लोबल औरैया की प्रबंधक नीलम आनंद, केशव आनंद, पुष्पेंद्र सेंगर, नवेंदु त्रिपाठी, डॉ. हेरोल्ड और चित्रा परिहार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों के अद्भुत प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर