इटावा 18 अगस्त जनपद इटावा के विकासखंड बढ़पुरा की शेखूपुर जखोली ग्राम पंचायत में “रास्ता दो या मौत” बैनर तले चलने वाला सत्याग्रह आज छठवें दिन भी जारी रहा सत्याग्रह संयोजक दीपक राज ने बताया कि आज महेंद्र सिंह,हरी शंकर, दिनेश बरुआ, आशीष अग्निहोत्री, हिमांशु गोयल भूख हड़ताल पर बैठे। महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके खेत लाइन के दूसरी ओर पढ़ते हैं और इस समय रेलवे के अंडरपास में जल भराव के कारण रास्ता न होने की वजह से फसल की देखभाल उनके लिए बड़ी मुसीबत का विषय बना हुआ है उन्होंने आगे कहा कि हमारे बच्चे भी उधर इकदिल कस्वे में पढ़ने जाते हैं दो-तीन महीने से वह स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं जब कभी मैं उन्हें छोड़ने जाता हूं तो पांच छः किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। दिनेश बरुआ ने बताया की उनके खेत भी मात्र सौ मीटर की दूरी पर है लेकिन जल भराव के कारण आवा गमन न होने के कारण वो अपनी फसलों की देखभाल अच्छी तरह से नहीं कर पा रहे हैं। आशीष अग्निहोत्री ने कहा कि हमारी विधायका एवं हमारे सांसद के आने की खबरें आती रहती है कि हम आज आ रहे हैं हम आज आ रहे हैं लेकिन आज तक सत्याग्रह स्थल पर नहीं पहुंचे अभी तक कोई भी नहीं आया यह बहुत ही शर्मनाक है।दीपक राज ने आगे बताया कि गांववासी इस बात पर जिद करके बैठ गए हैं कि जब तक उनको रास्ता नहीं मिलेगा वह इसी तरह सत्याग्रह के लिए भूख हड़ताल पर बैठते रहेंगे और जो हमारे बैनर पर “रास्ता दो या मौत” लिखा है उसका अनुसरण करते हुए हम अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे चाहे कोई भी चला आए। हमारा सत्याग्रह तभी समाप्त होगा जब मुझे रास्ता मिल जाएगा क्योंकि रास्ते के बगैर हमारा जीवन मौत बना हुआ है। कल अपनी मांग को लेकर फूलकुमारी, लज्जावती,रामरती,राजवती, बेवी भूख हड़ताल पर अपने ग्रामीणों के साथ बैठेंगीं।
Author: Mohammed irfan













