Explore

Search

October 31, 2026 9:17 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

रास्ता दो या मौत” बैनर  तले चलने वाला सत्याग्रह आज  छठवें दिन भी जारी रहा सत्याग्रह

इटावा 18 अगस्त जनपद इटावा के विकासखंड बढ़पुरा की शेखूपुर जखोली ग्राम पंचायत में “रास्ता दो या मौत” बैनर  तले चलने वाला सत्याग्रह आज  छठवें दिन भी जारी रहा सत्याग्रह संयोजक दीपक राज ने बताया कि आज महेंद्र सिंह,हरी शंकर, दिनेश बरुआ, आशीष अग्निहोत्री, हिमांशु गोयल भूख हड़ताल पर बैठे। महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके खेत लाइन के दूसरी ओर  पढ़ते हैं और इस समय रेलवे के अंडरपास में जल भराव के कारण रास्ता न होने की वजह से फसल की देखभाल  उनके लिए बड़ी मुसीबत का विषय बना हुआ है उन्होंने आगे कहा कि हमारे बच्चे भी उधर इकदिल कस्वे में पढ़ने जाते हैं दो-तीन महीने से वह स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं जब कभी मैं उन्हें छोड़ने जाता हूं तो पांच छः किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। दिनेश बरुआ ने बताया की उनके खेत भी  मात्र सौ मीटर की दूरी पर है लेकिन जल भराव के कारण आवा गमन न होने के कारण वो अपनी फसलों की देखभाल अच्छी तरह से नहीं कर पा रहे हैं। आशीष अग्निहोत्री ने कहा कि हमारी विधायका एवं हमारे सांसद के आने की खबरें आती रहती है कि हम आज आ रहे हैं हम आज आ रहे हैं लेकिन आज तक सत्याग्रह स्थल पर नहीं पहुंचे अभी तक कोई भी नहीं आया यह बहुत ही शर्मनाक है।दीपक राज ने आगे बताया कि गांववासी इस बात पर जिद करके बैठ गए हैं कि जब तक उनको रास्ता नहीं मिलेगा वह इसी तरह सत्याग्रह के लिए भूख हड़ताल पर बैठते रहेंगे और जो हमारे बैनर पर “रास्ता दो या मौत” लिखा है उसका अनुसरण करते हुए हम अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे चाहे कोई भी चला आए। हमारा सत्याग्रह तभी समाप्त होगा जब मुझे रास्ता मिल जाएगा क्योंकि रास्ते के बगैर हमारा जीवन मौत बना हुआ है। कल अपनी मांग को लेकर फूलकुमारी, लज्जावती,रामरती,राजवती, बेवी भूख हड़ताल पर अपने ग्रामीणों के साथ बैठेंगीं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर