इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा के अध्यक्ष रजत सिंह जैन एवं सचिव आरती द्विवेदी के दिशा निर्देशन में जनपद इटावा के राजकीय जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय में आज विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के पैरा लीगल वालेंटियर द्वारा प्रथम स्तनपान से नवजात बच्चों को लाभ सहित विभिन्न विधिक जानकारियां भी प्रदान की गई।

जिसमें जिला होम्योपैथिक अधिकारी देवा रानी सहित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सावित्री यादव एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ नीलिमा राजपूत ने अपने अपने विचार व्यक्त किए उनके साथ डॉ शशि भूषण कटियार, डॉ भी एल संजय, डॉ मनोज गौड़, डॉ मोहित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

उक्त विधिक जागरूकता कार्यक्रम में शिविर की संयोजक रहीं अधिकार मित्र अक्षरा ने सभी महिलाओं को नवजात के जन्म के तुरत बाद के प्रथम स्तनपान के लाभ और अन्य विधिक सेवा की जानकारियां प्रदान की।
इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकार मित्र रामप्रकाश ने महिलाओं को विधिक जिला सेवा प्राधिकरण द्वारा निशुल्क अधिवक्ता दिलाने की प्रक्रिया समझाई। 
अधिकार मित्र आनंद कुमार ने उपस्थित महिलाओं को वृद्धों के मूल अधिकार की जानकारी प्रदान की।
अधिकार मित्र ज्योति गुप्ता ने नवजात बच्चों में कुपोषण से होने वाली बीमारियों पर विस्तृत चर्चा की।
अधिकार मित्र डॉ आशीष त्रिपाठी (सर्पमित्र) ने बरसात के मौसम में सभी उपस्थित महिलाओं को सर्पदंश होने पर सुरक्षित उपचार के लिए 1 घंटे में ही जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ही जाने की सलाह और जानकारी दी।
इस अवसर पर जनपद मुख्यालय में तैनात समस्त पीएलवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बेहद महत्वपूर्ण जानकारी के साथ नि:शुल्क विधिक सहायता की भी जानकारी पाकर सभी उपस्थित महिलाएं बेहद ही खुश और लाभान्वित हुई।
Author: Mohammed irfan












