Explore

Search

September 17, 2026 6:36 am

लेटेस्ट न्यूज़

5 अगस्त को मनाई जाएगी ‘छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र की जयंती

अब्दुल्ला अख़्तर
सिकंदरपुर के शुभारम्भ गेस्ट हाउस में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम, तैयारियां पूरी
छिबरामऊ: समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता और ‘छोटे लोहिया’ के नाम से प्रसिद्ध श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 5 अगस्त, दिन बुधवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर समाजवादी साथियों और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन जी.टी. रोड स्थित शुभारम्भ गेस्ट हाउस, सलेमपुर सिकंदरपुर, कन्नौज में निर्धारित किया गया है। आयोजकों द्वारा जारी सूचना के अनुसार उपस्थित होने का समय शाम 4:30 बजे एवं माल्यार्पण का समय शाम 5:15 बजे रखा गया है।
समाजवादी जनेश्वर मिश्र ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पं० प्रखर द्विवेदी (निवेदक) ने सभी समाजवादी साथियों और क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी के विचार आज भी समाज को एक नई दिशा देने का काम करते हैं और उनकी जयंती पर उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर