Explore

Search

October 30, 2026 10:33 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

संयुक्त निरीक्षण अभियान : डीएम व एसएसपी ने सुधारगृह की हर व्यवस्था पर कसी कसौटी

इटावा, 31 जुलाई 2026 – जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने आज केंद्रीय कारागार इटावा का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कैदियों की बैरक, रसोईघर (भोजनालय), चिकित्सालय व अन्य महत्वपूर्ण अनुभागों का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता, खान-पान, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा इंतज़ामों को परखा तथा जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण में प्रशासन, पुलिस व जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कैदियों की समस्याओं को भी सुना और समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

· बैरकों में भीड़-भाड़ व हवादारी की जाँच

· रसोई की गुणवत्ता व पोषण मानकों पर विशेष फोकस

· जेल अस्पताल में दवाओं व डॉक्टरों की उपलब्धता का जायज़ा

· सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी तंत्र को और मज़बूत करने के निर्देश

#इटावा #जिलाधिकारी #एसएसपी #केंद्रीयकारागार #जेलनिरीक्षण #प्रशासनिककड़ी #सुधारगृह #सुरक्षाव्यवस्था #कैदीकल्याण #31जुलाई2026 #उत्तरप्रदेश

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर