इटावा! हज़रत सैयद मखदुम अशरफ़ जहांगीर समनानी सरकार के 640वां उर्स मुबारक की कुल शरीफ की मेहफिल रौनक इटावी के मकान पर हज़रत मौलाना शरफत अशरफी की सरपरस्ती में हज़रत मौलाना अब्दुल वाजिद अशरफी की सदारत में नदीम अहमद बरकाती एडवोकेट की निजामत में अपनी शानो शोकत के साथ समपन हुई! मुख्य अतिथि हाजी मुईनुद्दीन अशरफी गुड्डू मसूरी, विशिष्ट अतिथि फरहान शकील जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा सपा रहे!
हज़रत मौलाना फुरकान रज़ा, हाफिज कैफ़ रजा, हाफिज कारी शाहबाज अनवर, हाशिम नाईमी, आरिफ सिद्दीकी नूर, हाफिज उमर बरकाती, हादी हसन चिश्ती कलाम पेश किए! कासिम फारुकी अशरफी, मो आरिफ खां, इमरान खान, रौनक इटावी ने आये हुए मेहमानों इस्तकबाल किया! अपने देश भारत के लिए अमन चैन खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई! इस मौके पर वाईके शफी, हाजी रहीस खां, हाजी शेख आफताब, माहिर खां, सोहेल वारसी, सैयद फरहत अली अशरफी, शाहिद हुसैन सिद्दीकी, समाजसेवी हासिम मिर्जा, वहाज अली निहाल पत्रकार, अशफाक अशरफी, सूफी अब्दुल अलीम, इनाम उल्ला बबलू आदि लोग मौजूद रहे!











