Explore

Search

July 26, 2026 7:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

सरकार की नीतियों से व्यापारी और किसान दोनों परेशान- गोपाल यादव

इटावा, समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल के नेतृत्व में शहर के शास्त्री चौराहे स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता समाजवादी स्वर्णकार भाईचारा कमेटी के प्रतिष्ठित समाजसेवी रणवीर सिंह वर्मा ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव गोपाल यादव रहे विशिष्ट अतिथि जिला सचिव प्रदीप सोनी, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष किशन यादव एवं युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आदित्यगोविंद रहे समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता विकास गुप्ता विक्की के सानिध्य में सम्पन्न हुई उक्त बैठक को समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रवीण कुशवाह, प्रतिष्ठित व्यापारी पवन शर्मा,सौरभ सिंह, विनीत वर्मा, अजय कुर्मी, अतुल वर्मा, विजय सिंह, रामप्रकाश वर्मा, आलोक पटेल, ने संबोधित किया कार्यक्रम में व्यापार सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव,जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, राजा खानजादा ने कई महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए व्यापार सभा की प्रदेश कार्यकारिणी के विशिष्ट सदस्य राहुल गुप्ता गींजा वाले के निर्देशन में राष्ट्रगान से आरम्भ हुई बैठक का संचालन हरीश जौहरी ने किया मुख्य अतिथि गोपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा सरकार की नीतियों से आज व्यापारी और किसान दोनों परेशान हैं हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी दाेनों सुखी एवं समृद्ध हों सरकार बनने पर भ्रष्ट सिस्टम और गुंडागर्दी के स्थान पर कठोर अनुशासन स्थापित किया जाएगा ताकि कोई भी हमारा व्यापारी पीड़ित ना हो सके विशिष्ट अतिथि प्रदीप सोनी ने व्यापारियों से संगठित होकर इस सरकार को हटाने और माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में नई समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया विशिष्ट अतिथि किशन यादव ने कहा व्यापारी की सबसे बड़ी भूल हुई उसने इस सरकार को बनाया अब व्यापारियों को एकजुट हो इस भूल को सुधार कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना होगा ताकि घाटे और निराशा से पिछड़ते हुए व्यापार को फिर से समृद्ध किया जा सके विशिष्ट अतिथि आदित्यगोविंद यादव ने हर मुश्किल घड़ी में व्यापारियों का साथ देने का आश्वासन दिया.

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर