Explore

Search

July 26, 2026 6:46 am

लेटेस्ट न्यूज़

समाजबादी पार्टी कार्यालय पर लकखीशाह बंजारा की जयंती पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लकखीशाह बंजारा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये

जनपद इटावा समाजबादी पार्टी कार्यालय पर लकखीशाह बंजारा की जयंती के मौके पर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ लकखीशाह बंजारा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबा लकखीशाह बंजारा जी 17 बी शताब्दी के एक महान योद्धा, समाज सुधारक और अदम्य साहसी व्यापारी थे, इन्होंने लोक कल्याण के लिए कुओं सरायों तथा तालाबों का निर्माण करवाया था l

कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू के अतिरिक्त जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया वीरू, पार्टी के वरिष्ठ लाखन सिंह जाटव, जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा,जिला सचिव संतोष राठौर,इटावा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उमेश राजपूत दुल्ले, रामप्रकाश यादव पप्पू, अंकुर यादव, राणा प्रताप सिंह, राजवीर शाक्य, दिनेश कुमार, अनूप कुमार, सोनू सिंह परिहार, अनमोल राजपूत, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे l

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर