Explore

Search

September 14, 2026 2:58 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिला चिकित्सालय में अग्निशमन विभाग ने दिया अग्नि सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण

इटावा जिला अस्पताल में चिकित्सालय के मीटिंग हॉल में आज अग्निशमन विभाग के प्रभारी अधिकारी द्वारा अस्पताल के समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान गैस सिलेंडर, लकड़ी और कपड़ों में लगी आग को घरेलू साधनों व अग्निशमन सिलेंडरों की मदद से बुझाने तथा नुकसान को कम करने के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण की खास बात यह रही कि अग्निशमन अधिकारियों ने वास्तव में आग लगाकर उसे बुझाने का लाइव डेमो दिया, जिसमें नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों ने खुद आगे बढ़कर सिलेंडरों से आग बुझाई। सभी ने इस प्रशिक्षण को जीवन और समाज के लिए बेहद उपयोगी और लाभदायक बताया। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डॉ. परितोष शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) डॉ. अनिल कुमार सहित अस्पतालों की मैट्रन, मंजूश्री, मनीषा, सुमन, सरिता और प्रीति आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना विशेष योगदान दिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर