Explore

Search

June 25, 2026 7:40 pm

शादी का झांसा देकर 8 साल तक शोषण, जबरन कराया गर्भपात

अब्दुल्ला अख़्तर

छिबरामऊ (कन्नौज)।
शादी का झांसा देकर एक महिला का पिछले आठ वर्षों से शारीरिक शोषण करने, मारपीट कर जबरन गर्भपात कराने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में छिबरामऊ कोतवाली में शिकायती पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मूल रूप से फर्रुखाबाद के जहानगंज (बेहटा राजेपुर) की रहने वाली और वर्तमान में छिबरामऊ के इंदिरा आवास कॉलोनी में रह रही पीड़िता नरगिस पुत्री सलीम हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जहानगंज के ही जरारी गांव के निवासी नूर आलम पुत्र अदालतहुननवी ने उसे शादी का झांसा दिया था। आरोप है कि शादी का बहना बनाकर आरोपी पिछले 8 वर्षों से लगातार उसका शारीरिक उत्पीड़न कर रहा है। दोनों के संसर्ग से 10 जून 2021 को एक पुत्री का जन्म भी हुआ, जो अब लगभग 5 वर्ष की हो चुकी है।
पीड़िता का आरोप है कि लगभग 8 महीने पहले जब वह दो माह की गर्भवती थी, तब आरोपी नूर आलम ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उसके पेट में लात-घूंसे मारे गए और उसे जबरन गर्भनिरोधक गोली खिला दी गई, जिसके कारण उसका गर्भपात (एबॉर्शन) हो गया।
पीड़िता ने तहरीर में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी नूर आलम के साथ-साथ उसके परिवार के लोग—शकीला बेगम (पत्नी अदालतहुननवी), शाहिवेआलम और रानी—आए दिन उसे और उसकी मासूम बच्ची को जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे डराते हुए कहते हैं कि “तेरे साथ जो किया वह तो सिर्फ ट्रेलर है, आगे तेरी जिंदगी और भी बद से बदतर कर दूंगा, कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं छोड़ूंगा।”
लगातार मिल रही धमकियों से खौफजदा पीड़िता ने छिबरामऊ थाना प्रभारी से अपनी और अपनी पांच वर्षीय बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर