Explore

Search

June 18, 2026 3:14 pm

लाल केसरिया गमछा दिखाकर इंटरसिटी रोकी-आरपीएफ पुलिस ने पकड़कर कार्रवाई की

इटावा। थाना जसवंतनगर के सरायभूपत के मध्य एक व्यक्ति द्वारा लाइन नार्थ साइट खड़े होकर आगरा लखनऊ इंटरसिटी 12180 खंभा नंबर 1163/32 पर अपना लाल (केसरिया) गमछा घुमा देने पर चालक द्वारा देखकर इमरजंेसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को खड़ा कर दिया। सूचना पर उक्त व्यक्ति को गााड़ी में मौजूद आरपीएफ स्काट द्वारा पकड़कर गाड़ी के गार्ड के भेजकर कार्रवाई की गई। पकड़े गए व्यक्ति का नाम शंभू सिंह पुत्र हाकिम सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी रमी का वर चकरनगर रोड थाना बढ़पुरा व हाल पता कृष्णापुरम कालोनी रूद्र अस्पताल के पास का रहने वाला बताया गया है। 

आरपीएफ पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेजने की कार्रवाई की। परिजनांे के मुताबिक आरोपी शंभू सिंह पुत्र मानसिक रूप से बीमार रहता था। अस्पताल इमरजंेसी डाक्टर राहुल बाबू ने जांच हेतु सैफई हास्पिटल के लिए रिफर कर दिया। सैफई जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर