Explore

Search

July 28, 2026 8:41 pm

लेटेस्ट न्यूज़

असामाजिक तत्वों की सुनियोजित साजिश, सपा कार्यकर्ताओं में रोष – तुरंत हटाए जाएं आपत्तिजनक पोस्ट, दोषियों के खिलाफ चले कठोर कानूनी डंडा”

जनपद इटावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने एसएसपी इटावा को दिया ज्ञापन अत्यंत विनम्रतापूर्वक निवेदन है कि विगत दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर कुछ अज्ञात एवं अराजक तत्वों द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के विरुद्ध अत्यंत अभद्र, अमर्यादित एवं अनर्गल टिप्पणियाँ की जा रही हैं। यह कृत्य न केवल मानवीय संवेदनाओं पर आघात है, बल्कि एक निर्दोष बच्ची की सामाजिक एवं मानसिक सुरक्षा को भी खतरा पहुँचाने वाला है।

 

स्पष्ट है कि यह कुछ विघटनकारी ताकतों की सुनियोजित षड्यंत्र के तहत किया गया आपराधिक कृत्य है, जिसका उद्देश्य सामाजिक समरसता को भंग करना एवं एक राजनीतिक परिवार की छवि को धूमिल करना है। इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणियों को जानबूझकर पोस्ट एवं शेयर करके असामाजिक तत्व समाज में विद्वेष फैलाने का कुकृत्य कर रहे हैं।

 

समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। यदि इस पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो इससे समाज में अशांति एवं अविश्वास की स्थिति उत्पन्न होने की प्रबल संभावना है।

 

अतः आपसे नम्रतापूर्वक मांग है कि:

 

1. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सभी आपत्तिजनक, अभद्र एवं अमर्यादित पोस्ट को तत्काल हटाने के लिए संबंधित सोशल मीडिया कंपनियों को निर्देशित करें।

2. ऐसी पोस्ट करने वाले तथा उन्हें शेयर करने वाले सभी असामाजिक तत्वों की आईपी एड्रेस एवं तकनीकी माध्यमों से जांच कराकर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई करें।

3. भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना न हो, इसके लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय निगरानी बढ़ाई जाए।

 

मांग करने वालों में मुख्य रूप से उपस्थित नेता एवं पदाधिकारी:

 

सांसद जितेंद्र दोहरे,जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया (वीरू) SIR प्रभारी उदयभान सिंह यादव,वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव,पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य,जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप यादव (गुड्डू) जिला उपाध्यक्ष रवींद्र शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन,जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत,जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता,संतोष राजपूत (जे.ई. साहब) जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा,जिला सचिव दीपी सिंह,जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) फरहान शकील,रामवीर सिंह यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, जसवंतनगर) विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत (डुल्ले) राकेश यादव (प्रदेश सचिव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) सेक्टर प्रभारी सुरेश चंद यादव,एडवोकेट राजू यादव,हाशिम मिर्जा,राणा प्रताप सिंह शीलू यादव तथा अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर