Explore

Search

May 31, 2026 5:13 am

इटावा ताइक्वांडो एसोसिएशन ने टैग टीम में रचा नया इतिहास

इटावा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव हिमांशु यादव ने बताया कि दिनांक 24 मई, रविवार को उत्तर प्रदेश टैग टीम मैच का सफलतापूर्वक आयोजन लखनऊ स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ताइक्वांडो हॉल में संपन्न हुआ। 

 

इस प्रतियोगिता में इटावा ताइक्वांडो एसोसिएशन के शौर्य सिंह, आयुष सिंह और राज शर्मा राष्ट्रीय टैग टीम मैच के लिए चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया।

 

सह-सचिव रोहित द्विवेदी और हरि गोविंद सिंह ने बताया कि शौर्य सिंह और आयुष सिंह ने जूनियर मिक्स टीम एवं सब-जूनियर पुरुष टीम में प्रतिभाग करके रजत पदक प्राप्त किया। उन्होंने अपने खेल से चयनकर्ताओं को इस कदर प्रभावित किया कि आयुष सिंह और शौर्य को नेशनल्स के लिए चुने बिना रहा नहीं गया। उनका खेल बेहद रोमांच से भरपूर रहा। वहीं सीनियर पुरुष टीम में राज शर्मा ने अपने प्रदर्शन के दम पर चयनित होकर सभी को गौरवान्वित किया।

 

इटावा ताइक्वांडो एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष नबिला जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में यह पहली बार हुआ है कि इस तरह का मनभावन टैग टीम मैच आयोजित हुआ। यह प्रतिस्पर्धा इटावा ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों के लिए बिल्कुल नई थी।

 

संघ के पदाधिकारी श्याम जी और मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता जी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर